Ghaziabad News : गाजियाबाद क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान दीपू सिंह के रुप में हुई है। दीपू सिंह पर एक ट्रांसपोर्टर की किडनैपिंग और धोखाधड़ी का आरोप है।
Ghaziabad News : किडनैपिंग का मामला दर्ज
मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए कि 16 मार्च 2024 को थाना शालीमार गार्डन में ट्रांसपोर्टर जगदीप कैतुरा की किडनैपिंग का मामला दर्ज हुआ था। जगदीप का शव चार दिन बाद बुलंदशहर की गंग नहर से बरामद हुआ है। इस मामले में दीपू सिंह, मनीष और रवि को आरोपी बनाया गया था।
Ghaziabad News : जान से मारने की दी धमकी
यहीं नहीं 15 फरवरी 2025 को जगदीप की पत्नी ने एक और मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि दीपू सिंह और अन्य आरोपियों ने उनसे 50 लाख की रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दीपू की गिरफ्तारी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस की पूछताछ में दीपू ने बताया कि वह पांचवीं तक पढ़ा है। 2017 में उसने सोनीपत में आदर्श ट्रांसपोर्ट के नाम से कंपनी खोली। 2021 में जगदीप से मुलाकात हुई, जिनकी ऑल आउट नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी थी।
इतना ही नहीं 2022 में दोनों ने मिलकर 10 कैंटर लोन पर लिए। 2024 में वित्तीय कारणों से उनकी पार्टनरशिप टूट गई और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। मामले में जांच में जुटी क्राइम ब्रांच टीम ने बुधवार को दीपू सिंह को थाना शालीमार गार्डन के ताहीरपुर कट से गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/meerut-news-ssp-puts-the-police-station-in-charge-on-the-charge-of-molesting-a-student/



