Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आए दिन मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने फरार चल रहे गौ तस्कर के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर पुलिस के अनुसार, गौकशी के आरोप में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस का एक जवान भी गोली लगने से बाल-बाल बच गया। जबकि गौ तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
Ghaziabad News : अपराधियों की कमर तोड़ रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में पकड़ा गया मेहताब शातिर गौ तस्कर है, जो गैंग बनाकर भोजपुर थाना क्षेत्र में आए दिन गोकशी कर रहा था। एक के बाद एक मुठभेड़ कर पुलिस ने अपराध करने वालों की कमर तोड़ रही है। भोजपुर में पट्टी से तिबड़ा जाने वाले रास्ते पर स्थित जंगल में यह मुठभेड़ हुई। वहीं पुलिस की पूछताछ में गौ तस्कर ने अपना नाम महताब पुत्र तौसीफ निवासी कलछीना थाना भोजपुर गाजियाबाद बताया है।
Ghaziabad News : ये सामान बरामद
पुलिस का कहना है कि महताब पर गोकशी एवं गैंगस्टर सहित 8 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश का कहना है कि इस गैंग में जो अन्य लोग हैं उनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। मेहताब के पास से एक तमंचा, पशु काटने का चाकू, रस्सी और अन्य सामान बरामद हुआ है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-thieves-escaped-after-stealing-rs-20-lakh-from-a-locked-house/



