Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस और स्वाट टीम ने की है। जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से एक को गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Ghaziabad News : रात्रि गश्त के दौरान हुई मुठभेड़
जानकारी देते हुए एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसके बाद जवाब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो गोली एक बदमाश के जा लगी जो घायल होकर मौके पर ही गिर गया। घायल बदमाश की पहचान अमरोहा निवासी चांद के रूप में हुई है, जबकि दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान संभल निवासी आहद के रूप में हुई है।
Ghaziabad News : कब्जे से गोकशी में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि यह गिरोह होंडा सिटी कार से एनसीआर क्षेत्र में गोवंश की चोरी करता था और दिल्ली ले जाकर गोकशी करता था। 14 जनवरी को थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में मिले दो प्लास्टिक के कट्टों में गोकशी के अवशेष इसी गिरोह द्वारा फेंके गए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से गोकशी में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद हुआ है। गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-after-friendship-on-snap-chat-he-was-taken-to-vrindavan-and-raped/



