Ghaziabad News : लोगों को जमकर मचाया हल्ला
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इंदिरापुरम के कनावनी क्षेत्र में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग एक लाख वर्ग मीटर (10 हेक्टेयर) जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस जमीन की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये आंकी गई है। यहां लंबे समय से झुग्गी-झोपड़ियों और अवैध निर्माणों का जाल फैला हुआ था, जिसकी शिकायतें लगातार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्षदों द्वारा जीडीए को दी जा रही थीं। जनहित और शहरी नियोजन की दृष्टि से इस बड़ी कार्रवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Ghaziabad News : जानें क्या हैं पूरी खबर ?
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जीडीए की भूमि पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी मूल के लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। ये लोग झुग्गियां बनाकर रहने के साथ-साथ धर्म कांटे और बिल्डिंग मैटिरियल का भी व्यवसाय चला रहे थे। कुछ कब्जेदारों ने तो स्थायी निर्माण भी कर लिया था। शिकायतों की जांच के बाद जब अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो पता चला कि जिस जमीन पर कब्जा किया गया है, वह जीडीए द्वारा पूर्व में अधिग्रहित की गई थी। इसके बाद अवैध कब्जा हटाने के लिए एक सुनियोजित योजना बनाई गई, जिसमें दो बटालियन पीएसी और इंदिरापुरम थाना पुलिस की सहायता ली गई।
जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद जीडीए अब इस क्षेत्र का पुनर्नियोजन करेगा। उपाध्यक्ष वत्स के अनुसार, नियोजन के लिए एक फर्म का चयन किया जाएगा और पहले चरण की प्लानिंग तैयार की जाएगी। योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को यहां भूखंड आवंटित किए जाएंगे, जिससे उन्हें दिल्ली के नजदीक एक वैध और सुरक्षित आशियाना मिल सकेगा। साथ ही इस परियोजना से जीडीए को लगभग 800 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीडीए की अर्जित भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निकट भविष्य में इस जमीन पर पिलर खड़े कर तारबंदी का कार्य भी किया जाएगा, ताकि दोबारा किसी तरह का कब्जा न हो सके।
ये भी पढ़े-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-builders-file-goes-missing-causing-chaos-in-gda-fir-lodged-against-three-clerks/
Ghaziabad News : बिल्डर की फाइल गायब होने से जीडीए में मची खलबली, तीन बाबूओं पर एफआईआर दर्ज
Ghaziabad News : 2012 में पास हुआ था नक्शा



