Ghaziabad News : गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने संयुक्त किसान मोर्चा और न्यायप्रिय संगठनों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने जमीन पर बैठकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति को अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा।
Ghaziabad News : पंजाब सरकार कर रही आंदोलन को दबाने की कोशिश
भाकियू के जिला अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह ने इस दौरान आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र के सहयोग से किसानों के आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 5 मार्च से प्रस्तावित सात दिवसीय धरने को रोकने के लिए पूरे प्रदेश को जेल में बदल दिया गया था।
विजेंद्र सिंह ने आगे कहा कि 19 मार्च को केंद्रीय मंत्रियों से वार्ता के बाद लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, शंभू और खनोरी में बुलडोजर से धरना स्थलों को हटा दिया गया, जबकि किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य उपकरणों को तोड़ दिया गया। इसके साथ ही, सामान चोरी होने की भी घटनाएं सामने आई हैं। किसानों के इस प्रदर्शन के साथ ही भाकियू ने अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है, और मामले को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
Ghaziabad News : ये है किसानों की प्रमुख मांगें हैं…
पुलिस का बल प्रयोग तत्काल रोका जाए।
सभी गिरफ्तार किसानों को बिना शर्त रिहा किया जाए।
जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और उपकरण वापस किए जाएं।
क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार करे।
अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ चल रही मुक्त व्यापार वार्ता को रोका जाए।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-cbi-raids-the-house-of-chief-manager-of-bank-of-india-case-registered/



