Ghaziabad News : गाजियाबाद में एक महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के चेहरे, हाथ और पैर पर चोटें दिखाई दे रही हैं, जो एक बाइक सवार बदमाश द्वारा चेन लूटने के दौरान लगीं। यह घटना 5 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे लाल कुआं वेब सिटी के पास हुई।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
बताया जा रहा है कि महिला अपनी स्कूटी पर जा रही थी, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान महिला स्कूटी से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की बहन ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जो अब वायरल हो रहा है।

Ghaziabad News : बाइक सवार चेन लूटकर हुए फरार
वीडियो में महिला की बहन ने बताया कि बाइक सवार दो युवक महिला से चेन लूटने के बाद तेज़ी से भाग निकले। इस घटना के बाद महिला हाईवे पर गिर गई, जिसके कारण उसे चेहरे, हाथ और पैरों में चोटें आईं। वीडियो में गाजियाबाद हाईवे पर वाहनों का आना-जाना जारी है और विभिन्न बाइक व कारें दिखाई दे रही हैं। जैसे ही महिला गिरती है, आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं और मदद के लिए आते हैं।
यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें लोग महिला के साथ हुई इस दर्दनाक घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-homeguard-and-his-associates-arrested-for-extorting-money-in-the-name-of/



