Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान रूबी (30) के रूप में हुई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Ghaziabad News : शादी के बाद से ही दहेज की मांग
मामले में मृतका के पिता ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि फरवरी 2023 में उनकी बेटी रूबी की शादी ऊर्जा निगम में कार्यरत भूपेन्द्रकांत से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। इस बात को लेकर रूबी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। दो महीने पहले रूबी ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद ससुराल वालों का व्यवहार और भी ज्यादा खराब हो गया। इस बीच बृहस्पतिवार को परिवार को फोन पर सूचना मिली कि ससुराल वाले रूबी की पिटाई कर रहे हैं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो रूबी की मृत्यु हो चुकी थी।
Ghaziabad News : मामले में पुलिस ने क्या बताया ?
उधर, इस मामले में एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि पति भूपेन्द्रकांत, ससुर सूरजपाल, सास ओमवती, जेठ विकास, जेठानी प्रीति, ननद अनीता और नन्दोई के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने चुनरी से गला घोंटकर रूबी की हत्या की है। फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-to-become-kinnar-guru-he-got-his-private-part-cut/



