Ghaziabad News : ईडी ने कर दी बड़ी कारवाई
गाजियाबाद में प्रवर्तन निर्दशालय की ओर से शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में बड़ी कारवाई की गई । दरअसल निलंबित डिप्टी एसपी राजीव कुमार ऋषि के पास उसकी आय से कई गुना अधिक संपत्ति होने की बात सामने आई हैं।

Ghaziabad News : क्या हैं मामला ?
मूल रूप से सहारनपुर निवासी राजीव कुमार ऋषि 1996 में सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे और बाद में प्रमोशन पाकर डिप्टी एसपी बने। वर्ष 2021 में सीबीआई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके आधार पर ईडी ने भी अपनी जांच आगे बढ़ाई। ईडी की जांच में यह सामने आया कि नवंबर 2012 से जनवरी 2021 के बीच राजीव कुमार ऋषि ने अपने और अपने परिजनों के नाम पर करीब एक करोड़ 44 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। जांच के अनुसार, यह संपत्ति उनकी वैध आय से 113 प्रतिशत अधिक थी।
जिसके बाद संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निलंबित डिप्टी एसपी राजीव कुमार ऋषि की एक करोड़ पांच लाख रुपये की कुर्क की है। यह कार्रवाई शुक्रवार को दिल्ली और गाजियाबाद में की गई। हालांकि, इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। गाजियाबाद के डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि ईडी ने अब तक स्थानीय प्रशासन को कुर्क की गई संपत्तियों की कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की है। मामले की जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा और विवरण सामने आने की संभावना है।



