Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के मोदीनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां निवाड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की एक सहेली ने करीब छह महीने पहले बागपत के सिंघावली अहीर के दो युवकों से इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती करवाई थी। आरोपी इस्राइल और अशरफ पीड़िता से मिलने उसके गांव पहुंचे।
Ghaziabad News : ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी फरार
जहां उन्होंने लड़की को गांव के बाहर बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंची, दोनों ने उसका मुंह दबाकर बाइक पर जबरन ले गए। आरोपी उसे कब्रिस्तान में ले गए, जहां इस्राइल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अशरफ निगरानी करता रहा। वहीं पीड़िता के विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके पर फरार हो गए। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले में शिकायत मिलने के बाद एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-cbi-filed-fir-against-senior-passport-superintendent-accused-of-having-assets/



