Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बनते ही प्रशासन का बुलडोजर धड़ाधड़ मकानों को गिराकर अवैध कॉलोनी को कब्जा मुक्त करा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को प्रशासन के निर्देशानुसार अवैध निर्माण एवं अवैध कालोनियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रभारी प्रवर्तन जोन-3 के नेतृत्व में गाजियाबाद के दुहाई में खसरा संख्या-468 पर संजय चौधरी, अजय कुमार एवं संजीव चौधरी द्वारा अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में भूखंडों की बाउंड्रीवाल, सड़क, विद्युत पोल आदि को ध्वस्त किया गया।
Ghaziabad News : स्थानीय लोगों ने किया विरोध
कार्यवाही के दौरान स्थानीय विकासकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया। जिसे प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा नियंत्रित किया गया। इस दौरान सभी नागरिकों से अपील की गई कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में भूखंडों की खरीद-फरोख्त न करें।

वहीं दूसरी तरफ ईडब्ल्यूएस भवन संख्या-18/9 का आवासीय के अतिरिक्त व्यवसायिक उपयोग पाए जाने पर उक्त भवन को सील करने की कार्यवाही की गई। ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही के दौरान अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, समस्त सुपरवाइजर/मेट एवं प्राधिकरण पुलिस बल मौजूद रहे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-under-no-plastic-use-campaign-rotary-club-is-distributing-cloth-bags-of-fruits/



