Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। ये वहीं लुटेरे है जिन्होंने एक युवक को उसके पिता के एक्सीडेंट का झांसा देकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। मामले में डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल का कहना है कि घटना 30 दिसंबर की है, जब प्रिंस कुमार नाम का युवक बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था।
Ghaziabad News : पैसे लूटकर हुए थे फरार
डीसीपी ट्रांस हिंडन के अनुसार, फूलचंद और लालमन नाम के दो प्राइवेट टैक्सी चालकों ने प्रिंस को रोका और बताया कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। पीड़ित को अपनी वैगनआर कार में बिठाकर मोहननगर से वसुंधरा जाने वाली रोड पर ले गए, जहां चाकू की नोक पर उससे 34,000 रुपए लूट लिए। आरोपियों ने प्रिंस को धक्का देकर कार से बाहर फेंक दिया और फरार हो गए।
मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर कार और लूट के 22,000 रुपए बरामद हुए हैं। साथ ही जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी प्राइवेट टैक्सी चालक हैं और इसी तरह की वारदातों को अंजाम देते थे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/loni-news-miscreants-snatched-a-bag-containing-rs-3-5-lakh-from-the-groom/



