Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के थाना लिंक रोड क्षेत्र में एक मुनीम ने अपने मालिक के 14.50 लाख रुपये हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रच दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। कंपनी मालिक योगेश सिंघल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने मुनीम मनीष को 9 मार्च की रात को 14.50 लाख रुपये दिए थे, ताकि वह उन पैसों को घर ले जा सके। कुछ समय बाद मनीष ने फोन करके बताया कि उसे बदमाशों ने लूट लिया और उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया।
मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने जब मनीष से कड़ी पूछताछ की, तो उसने अपने अपराध को स्वीकार किया। उसने बताया कि पैसे हड़पने के लिए उसने यह झूठी लूट की कहानी बनाई थी। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।
Ghaziabad News : जांच में कहानी निकली झूठी
मामले में जानकारी देते हुए एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि जांच में सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से मनीष की कहानी झूठी निकली। आरोपियों से पूछताछ करने पर पता चला कि मनीष हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है। जो पहले डेयरी चलाता था, जिसमें 8 लाख का कर्ज हो गया था। मनीष पिछले 7 महीने से योगेश की कंपनी में काम कर रहा था। इस बीच उसने मालिक का विश्वास जीत लिया। लेकिन कर्ज से परेशान होकर उसने पैसे हड़पने की योजना बनाई। पुलिस ने आरोपी से चोरी के पैसे और उसकी मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-deputy-commissioner-of-gst-department-committed-suicide-by-jumping-from-the-14th-floor/



