Ghaziabad News : गाज़ियाबाद रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेनों में यात्रियों के कीमती सामान की चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
Ghaziabad News : कैसे हुआ खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब मुज़फ्फरनगर निवासी चंद्रेश गुप्ता की ट्रेन यात्रा के दौरान 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए। यह चोरी पुरुलिया एक्सप्रेस में हुई थी। एसपी रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच के लिए सर्विलांस टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश (गिरोह का सरगना), शमशेर, कृष्ण कुमार, अनिल और प्रवीण शामिल है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। इनमें से दो आरोपी हरियाणा के हिसार, दो भिवानी, और एक दिल्ली के सुल्तानपुरी का रहने वाला है।
Ghaziabad News : अन्य सदस्यों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी। वे सामान्य यात्रियों की तरह जनरल टिकट लेकर यात्रा करते थे, ताकि किसी को शक न हो। खासतौर पर उन यात्रियों को निशाना बनाते थे जो अपने बैग या सूटकेस की ज्यादा सुरक्षा करते नजर आते थे। स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही वे भीड़ का फायदा उठाकर बैग या सूटकेस काटकर कीमती सामान पार कर देते थे। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में गिरोह ने चार अन्य चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार किया है, जिनकी जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह के और भी सदस्य सक्रिय हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-police-and-swat-team-busted-liquor-smugglers-4-arrested/



