Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां सर्वोदय नगर क्षेत्र में एक बैटरी के फटने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से जल गए। यह हादसा बुधवार सुबह हुआ, जब बैटरी में अचानक धमाका हुआ और परिवार के लोग झुलस गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घायल व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल, चारों का इलाज किया जा रहा है। हाथ, पैर के अलावा चेहरा भी झुलस गया है।
जानकारी देते हुए सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह को विजयनगर के सर्वोदय नगर में रहने वाले बॉबी और उसकी पत्नी बेबी, बेटा विवेक और बेटी बिना को जली हुई हालत में भर्ती कराया गया है। घटना ई-रिक्शा की बैटरी फटने से हुई है। बैटरी चार्ज करते समय अचानक हादसा हुआ है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-pollution-spreads-again-in-dasna-bhudgarhi-patron-of-help-asian-foundation/



