Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले में पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आए दिन मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार देर रात ट्रांस हिंडन जोन में थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में 3 गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि यह तीनों रात में गोकशी करने जा रहे थे, पूर्व की घटना में भी फरार चल रहे थे। जिसके बाद अब तीनों के खिलाफ पुलिस की तरफ से एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
Ghaziabad News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, टीलामोड़ पुलिस व ट्रांस हिंडन, स्वाट टीम संयुक्त रूप से पुलिस टीम फरुखनगर से दबिश देकर आ रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की एक ट्रक एयरपोर्ट बाउंड्री की तरफ जंगल में खड़ा है। जिसमें कुछ लोग रात्रि में गाय चोरीकर ले जाने की फिराक में हैं। पुलिस ने ट्रक के पास पहुंचकर तो देखा कि 3 से 4 व्यक्ति जंगल में बैठी गायों को बांधने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस द्वारा टोकने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने फायर किया तो गोली बदमाशों के पैर में जा लगी। जिन्हें पुलिस ने दौड़कर दबोच लिया।

पुलिस का कहना है कि घायल बदमाश ने अपना नाम परवेज पुत्र रफ़ीकुद्दीन निवासी लक्खीपुरा थाना लिसाड़ीगेट जिला मेरठ बताया है। परवेज मेरठ व गाजियाबाद में लगातार गोकशी करता रहा है। जिसने 30 दिसंबर की रात अपने साथियों के साथ मिलकर काका फार्म हाउस के पीछे गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मेहताब पुत्र कलुआ निवासी शाहजहांपुर थाना किठौर जिला मेरठ और शमशेर पुत्र पप्पू निवासी मोहल्ला तुरावली का पुरवा थाना ज्वालागंज जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक, एक तमंचा, रस्सी, छुरा व अन्य सामान बरामद किया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-inspector-caught-red-handed-taking-bribe-of-rs-20-thousand/



