Ghaziabad News : ब्लैकमेलिंग और शोषण का शिकार बनी छात्रा
बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पोस्ट ग्रेजुएट छात्रा ने शादी टूटने और अश्लील वीडियो व फोटो वायरल होने की धमकी से आहत होकर आत्मदाह कर लिया। यह दर्दनाक घटना मंगलवार को हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

Ghaziabad News : क्या हैं मामला ?
बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना से एक सुसाइड नोट मिला हैं। महिला ने अपने सुसाइड नोट में पड़ोसी गांव के युवक राकेश शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने लिखा कि राकेश ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए। इन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। युवती ने बताया कि आरोपी बीते कई दिनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था और इस मानसिक प्रताड़ना से वह पूरी तरह टूट चुकी थी।
आरोपी ने ब्लैकमेल करके उससे दो लाख रुपये की मांग भी की थी। जब युवती ने यह पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उसने उसे और ज्यादा धमकाना शुरू कर दिया।युवती के परिवार ने उसकी शादी तीन मार्च को तय कर रखी थी। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, और आगामी शुक्रवार को उसकी ‘पिली चिट्ठी’ जानी थी। परिवार और रिश्तेदार शादी की तैयारियों में जुटे थे, लेकिन इसी बीच आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद करने वाला कदम उठा लिया। राकेश शर्मा ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें दूल्हे पक्ष को भेज दीं। जब दूल्हे और उसके परिवार वालों को यह पता चला, तो उन्होंने तुरंत शादी तोड़ दी।
यह खबर मिलते ही युवती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। समाज के ताने, परिवार की इज्जत और अपनी बर्बाद होती जिंदगी के डर से वह अंदर ही अंदर घुटने लगी। जिससे आहत होकर युवती ने यह भयावह कदम उठा लिया। उसने खुद पर थिनर छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरी युवती की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।



