Ghaziabad Latest News: ग़ाज़ियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सनसिटी में डीलर द्वारा किराये पर फ्लैट देने पर आरडब्ल्यूए ने शर्तें रख दी हैं। जिसके तहत अब कोई भी डीलर सोसायटी के फ्लैट को एक दिन या एक सप्ताह के लिए किसी को किराये पर नहीं देगा। इसके साथ ही फ्लैट को किराये पर चढ़ाने से पहले आरडब्ल्यूए को किरायेदारों के बारे में जानकारी भी देनी होगी।
आरडब्ल्यूए करेगी वेरिफिकेशन
Ghaziabad Latest News: वार्ड 100 के पार्षद व शिप्रा सनसिटी निवासी संजय सिंह ने बताया कि सोसायटी में बढ़ती अराजकता को देखते हुए यह नियम तय किए गए हैं। पार्षद ने बताया कि सोसायटी के फ्लैट में अत्यधिक आवाज आने के बाद पड़ोसियों की शिकायत करने पर जांच की गई थी। सूचना मिलने पर आरडब्ल्यूए की टीम पार्षद के साथ वहां पहुंची थी।
फ्लैट में पकडे गए 11 लड़के लडकियां
Ghaziabad Latest News: फ्लैट की जांच करने पर फ्लैट से कुल 11 लोग पकडे गए जिसमे से आठ लड़के और तीन लडकियां शामिल थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और आरडब्ल्यूए की सख्ती पर लड़कों ने बताया कि डीलर के माध्यम से एक दिन के लिए फ्लैट किराया पर लिया गया था।
जांच करने पर कमरे में रखे बैग में बियर की बोतल, सिगरेट, हुक्का सहित अन्य मादक पदार्थ मिले। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई थी। पुलिस ने सभी के माता-पिता को बुलाकर काउंसलिंग कर बच्चों को सौंपा। इस प्रकार की घटना सोसाइटी के किसी भी ब्लॉक में ना हो इसके लिए आरडब्ल्यूए ने यह नियम लागू किए हैं।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-breaking-allegation-of-tampering/



