Ghaziabad Hot Update : गाजियाबाद जिले के मुरादनगर से हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति पर महिला के लगाए रेप के आरोप पर अब हिंदू युवा वाहिनी की ओर से बयान सामने आया हैं। इस केस में एक नजर संगठन पर भी थी कि क्या संगठन का रुख पक्ष में होगा या विपक्ष में होगा।
ऐसे में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा के बयान ने इस केस में संगठन की भूमिका को साफ करने का काम किया हैं। जैसे ही आज सुबह आई इस खबर ने तूल पकड़ी। संगठन की ओर से भी बिना वक्त बर्बाद किये बयान सामने आ गया।
Ghaziabad Hot Update : जिलाध्यक्ष ने क्या कहा ?
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने वीड़ियों रिकॉर्ड कर कहा कि जब मैं सामाजिक जीवन में आया था तो मैंने प्रण लिया था कि यदि मेरा कोई सगा भाई भी कुछ गलत करेगा तो उसका साथ नहीं दूंगा बल्कि उसके खिलाफ ही खड़ा हो जाऊंगा और उसका विरोध करुंगा। जो जैसा गलत करेगा, वो वैसा ही भोगेगा। प्रत्येक हिंदू भाई मेरा भाई हैं और प्रत्येक हिंदू बहन मेरी बहन हैं।

मैं अपने कर्तव्य पर पूरी ईमानदारी से खड़ा हूं और इस पूरे प्रकरण में पुलिस निष्पक्ष होकर जांच करे और जिस भी प्रकार की मदद हो पाए, मैं करने के लिए तैयार हूं। इस पूरे प्रकरण में जो भी व्यक्ति हैं हमारा उससे कोई वास्ता नहीं हैं। हम हिंदू समाज के साथ हैं।
यूपी : गाजियाबाद में हिंदू युवा वाहिनी के नेता सुशील प्रजापति पर रेप की FIR हुई। LLB छात्रा का आरोप है कि कोर्ट प्रैक्टिस के लिए एक वकील से मिलाने के बहाने फ्लैट पर ले गया और रेप किया। pic.twitter.com/tA4lFbuim8
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 8, 2025
Ghaziabad Hot Update : क्या है पूरा मामला ?
हिंदू युवा वाहिनी जिले में महत्त्वपूर्ण भूमिका रखती हैं। ऐसे में आज सुबह खबर आई कि नगर अध्यक्ष पर एक महिला ने रेप का इल्जाम लगाया हैं। महिला ने कहा कि वह सुशील प्रजापति को 2021 से जानती हैं। वह एलएलबी कर रही हैं और उन्होंने उन्हें एडवोकेट से मिलने के बहाने मेरठ से गाजियाबाद बुलाया था। जहां इस पूरे घटना को अंजाम दिया।



