Ghaziabad Fresh Update: गाजियाबाद जनपद के लोनी में बॉर्डर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में सीबीआई कोर्ट से सम्मन लेकर पहुंचे सिपाही वीर सिंह पर पिता और पुत्र ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं अपनी सहायता के लिए जब उन्होंने 112 डायल करने के लिए मोबाइल निकला तो हमलावर पिता पुत्र ने उनका मोबाइल भी चीन लिया और उनका कॉलर पकड़ कर घसीटते हुए कोतवाली ले गए। पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
परिचय पत्र दिखाने के बाद भी की मारपीट
Ghaziabad Fresh Update: पिता और पुत्र दोनों सिपाही को पुलिस चौकी तक कॉलर पड़कर घसीटते हुए ले गए। सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को सीबीआई गाजियाबाद का कांस्टेबल वीरी सिंह कोर्ट द्वारा जारी समन को तामील कराने के लिए थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के जवाहर नगर इलाके में गए थे। सम्मन लक्ष्मण प्रसाद के नाम से था। तामीला के लिए जब लक्ष्मण प्रसाद के घर पर पहुंचे। तो लक्ष्मण प्रसाद और उसके पुत्र दीपक कुमार ने सिपाही के ऊपर हमला कर दिया। सिपाही ने अपना परिचय पत्र दिखाया, सम्मन दिखाया। इसके बावजूद मारपीट की। सिपाही मोबाइल से 112 नंबर डायल करने लगा तो उसका मोबाइल छीन लिया और उनका कॉलर पकड़कर घसीटते हुए पुलिस चौकी तक ले गए।
पुलिस ने क्या कहा
Ghaziabad Fresh Update: सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने बताया कि सिपाही की शिकायत पर पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-update-relationships-put-to-shame-in-ghaziabad-a-man-raped-his-sister-in/



