Ghaziabad Breaking: जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने गाजियाबाद में जरुरत मंदो को कम्बल वितरित किए। कम्बल वितरण के दौरान डीएम की नज़र कम्बल लेने आई एक महिला के कुंडल पर पड़ गई। जिसके बाद डीएम का रिएक्शन कुछ देखने लायक था।
यह है पूरा मामला
Ghaziabad Breaking: दरअसल, सर्दी के मौसम में लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ गरीब महिलाएं कंबल लेने के लिए पहुंची हुई थी। तभी गरीब महिलाओं को कंबल बांट रहे डीएम साहब की नजर एक महिला के कुंडल की तरफ गई। जिसे देखकर गाजियाबाद डीएम चौंक गए।
Ghaziabad Breaking: बता दें कि गाजियाबाद जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह गरीब और असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल बांट रहे थे। कुछ महिलाएं कंबल लेने के लिए उनके पास पहुंची। तभी उन महिलाओं में से एक महिला के कानों में लटके सोने के कुंडल पर डीएम साहब की नजर पड़ गई। महिला के कानों में लटके सोने के कुंडल देखकर वे चौंक गए और उन्होंने महिला से पूंछा कि आपने सोने के कुंडल पहने हुए हैं। फिर आप कंबल क्यों लेना चाहती हैं। जवाब में महिला ने कहा कि उसका पति शराब पीता है, साथ ही वह दूसरों के घरों में काम करके घर चलाती है। इतना सुनकर गाजियाबाद जिलाधिकारी ने महिला को कंबल थमा दिया। इसके बाद महिला जिलाधिकारी महोदय का आभार प्रकट करते हुए चली गई।
देखें वीडियो:-
Ghaziabad Breaking: डीएम से कंबल लेने आई महिला के कुंडल देखकर के कुंडल इतने आकर्षित लगे की वह उन्हें बिना छुए नहीं रह पाए। साथ ही वीडियो में वह महिला से कहते नज़र आए की तुम तो सोने के कुंडल पहन कर आई हो तुम्हे कंबल की क्या जरुरत है। डीएम के इस रिएक्शन के बाद यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/delhi-dehradun-expressway-traveling-from-delhi/



