Elvish Yadav News : सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर एल्विश यादव के खिलाफ गाजियाबाद की कोर्ट ने नंदग्राम पुलिस को FIR दर्ज करने के आदेश दिया है। दरअसल, एल्विश पर सांप के विष की तस्करी मामले के शिकायतकर्ता और मुख्य गवाह को धमकाने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत जब पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
Elvish Yadav News : केस दर्ज करने का आदेश
दरअसल, गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी सौरभ गुप्ता ने कोर्ट में दिए अपने प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि मैं व मेरा भाई गौरव गुप्ता नोएडा में चल रहे सांप के विष की तस्करी मामले में शिकायतकर्ता और मुख्य गवाह हैं। इस मामले में एल्विश यादव व अन्य को पुलिस जेल भी भेज चुकी है। जिसके बाद अब एल्विश यादव और उनके गिरोह द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। उनके घर और गाड़ियों की रेकी की जा रही है। मुझे जान से मारने व झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची जा रही है।

Elvish Yadav News : डरकर फेसबुक अकाउंट किया बंद
एल्विश यादव और उनके समर्थक जो एल्विश आर्मी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट्स चलाते हैं। उनके और उनके भाई के खिलाफ फर्जी खबरें और वीडियो बना रहे हैं। इन पोस्ट के माध्यम से मेरे खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है, इससे डरकर मैंने अपना फेसबुक अकाउंट भी बंद कर दिया है। सौरभ गुप्ता ने 10 मई 2024 की घटना का हवाला देते हुए कहा कि एल्विश यादव और उनके अन्य साथी 3-4 गाड़ियों में हमारी सोसायटी में घुसे और गाड़ियों की रेकी की। जब CCTV फुटेज की जांच की तो इसमें पाया गया कि काली जैगुआर और काली फॉर्च्यूनर से रेकी की गई थी।
Elvish Yadav News : गाजियाबाद पुलिस कार्रवाई नहीं करने का आरोप
पीड़ित सौरभ गुप्ता का कहना है कि 15 मई 2024 को पुलिस आयुक्त गाजियाबाद और थाना प्रभारी नंदग्राम को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए मैने मुझे कोर्ट की मदद ली है। अब कोर्ट ने थानाध्यक्ष नंदग्राम को आदेश दिया है कि सौरभ गुप्ता के आरोपों की जांच कर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करें और 10 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।



