Accident News : अज्ञात ने मारी टक्कर
गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल 27 फरवरी 2025 को गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक अज्ञात कार चालक की लापरवाही ने एक व्यक्ति की जान ले ली।
Accident News : क्या हैं मामला ?
45 वर्ष के मृतक संजय ग्राम खनौदा, थाना दौराला, जिला मेरठ के रहने वाले थे। वह 25 फरवरी 2025 की शाम करीब 7 बजे राहुल विहार अंडरपास के पास से पैदल बहरामपुर की ओर जा रहे थे। तभी एक अज्ञात कार ने उन्हें तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क किनारे फुटपाथ पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल संजय को प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद, परिजनों की मदद से उन्हें सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि, उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई, और 26 फरवरी 2025 की शाम करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Accident News : पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
मृतक की बेटी तन्नू ने थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।



