Ghaziabad News: दीपावली के त्यौहार पर पटाखों पर प्रतिबन्ध के बावजूद जमकर आतिशबाज़ी हुई इस दौरान आगजनी पटाखों से घायल घटनाएं हुई। जिसके चलते सरकारी समेत निजी अस्पतालों में 200 से अधिक झुलसे हुए मरीज़ पहुंचे
विस्तार में
देर रात एमएमजी अस्पताल में वसुंधरा निवासी 16 वर्षीय यश और 23 वर्षीय कुलदीप वर्मा और शिब्बनपुरा निवासी 20 वर्षीय रुपेश पटाखों की वजह से जाली अवस्था में पहुंचे इनमे से कुलदीप का शरीर ज्यादा झुलसा हुआ था उसे भर्ती कर लिया गया जबकि बाकि दोनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी, वही वजयनगर से दो बच्चों को दिल्ली रेफेर किया गया। संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में राजनगर एक्सटेंशन सोसाइटी के रहने वाले 23 वर्षीय पुष्कर चौधरी राजपुर निवासी हेमंत और वीरेंद्र पांडेय व अन्य को झुलसी हुई हालत में लाया गया एमओ के मुताबिक सभी लोग पटाखों की वजह से झुलस गए थे। कोई गंभीर हालत में नहीं था प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गयी।
खूब दौड़ी एम्बुलेंस
जिले में आतिशबाज़ी व आगजनी की घटना में झुलसे, सांस के मरीज़ अन्य मामलों में मरीज़ों को अस्पताल पहुंचने के लिए एम्बुलेंस खूब दौड़ी। एम्बुलेंस 108 व 102 के प्रोग्राम मैनेजर संजय त्यागी ने बताया कि सुचना पर 11 लोगों को सांस से सम्बंधित परेशानी होने पर अस्पताल पहुंचाया इसके अलावा आग से झुलसे दो लोगों को भी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के उपचार में एम्बुलेंस ने अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/eight-year-old-killed-after-car-driver-hits-people-eating-golgappa/



