Ghaziabad News: गाजियाबाद में हाईटेक टाउनशिप हरनंदीपुरम पर बात आगे बढ़ गई है। हरनंदीपुरम का नक्शा के साथ प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए सलाहकार एजेंसी की प्रक्रिया शुरू की गई है। एजेंसी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को सौंपेगी।
विस्तार में
जानकारी के लिए बता दें कि राजनगर एक्सटेंशन के पास ये हरनंदीपुरम टाउनशिप बनाई जानी है। इसमें नगला फिरोजपुर, शमशेर, चंपत नगर, शाहपुर निज मोरटा, भोवापुर, मथुरा और भनैड़ा खुर्द शामिल है। इसके लिए जमीन का हवाई सर्वे कराने, का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। आठ गांवों की 542 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी हरनंदीपुरम की बड़ी आवासीय परियोजना के लिए शासन स्तर पर गंभीरता से प्रयास चल रहा है। आठ गांवों के लिए 542 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है।
खरीद बिक्री पर रोक
खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इस पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इन आठ गांवों के हरनंदीपुरम टाउनशिप योजना में आने से जमीन के भाव भी आसमान पर पहुंचे हैं। इन गांव में सबसे अधिक जमीन नगला फिरोजपुर की अधिग्रहीत की जाएगी।
ये गांव होंगे शामिल
जिन गांवों की जमीन हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत की जाएगी उनमें नगला फिरोजपुर की 248 चंपतनगर की 39.2, शाहपुर निज मोरटा की 54.20, शमशेर गांव की 124 हेक्टेयर, मथुरापुर की 8.72 हेक्टेयर, मोरटा की 2.5 और भनैड़ा खुर्द की करीब 12 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी। शासन स्तर पर जमीन की कीमतों का निर्धारण किया जा रहा है। जीडीए वीसी अतुल वत्स का कहना है कि सलाहकार एजेंसी के चयन के बाद डीपीआर बनाई जाएगी।



