GDA News : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर इंदिरापुरम में जीडीए की टीम ने 50 झुग्गियां तोड़ी। GDA अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई शहर में अवैध कब्जे को हटाने और भूमि उपयोग के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
GDA News : गिराया गया अवैध निर्माण
दरअसल, इंदिरापुरम में जीडीए की टीम ने खाली स्थान से झुग्गियां हटाईं तो वहीं तीन अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण को गिराया। न्यायखंड एक में रैली इंटरनेशनल स्कूल के साथ लगी हुए 12 मीटर चौड़ी सड़क पर अवैध कब्जा किया हुआ था। कब्जा करने के लिए बनाई गई दीवार को तोड़ते हुए रास्ता साफ किया गया। इसके साथ ही न्यायखण्ड-एक में इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल के बराबर में चिकित्सा प्रयोजन हेतु आरक्षित भूखंड पर बसी 50 से अधिक झुग्गियों को तोड़ा गया। जिन्हें आज मंगलवार सुबह 10 बजे तक सामान उठाने का समय दिया गया है। जिसके बाद प्राधिकरण इसे जब्त कर लेगा।
कार्यवाही के दौरान, भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। हालांकि, कई झुग्गीवासियों ने इस कार्रवाई का विरोध किया और आरोप लगाया कि उन्हें वैकल्पिक पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/gda-news-despite-poor-facilities-in-indraprastha-scheme-rates-increased-plots-not-being-sold/



