Yash Toxic Fees: साउथ के सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Toxic’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुए टीज़र ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
अब फिल्म की स्टार कास्ट से ज्यादा चर्चा उनकी फीस को लेकर हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मल्टीस्टारर एक्शन-ड्रामा में काम करने के लिए कलाकारों ने मोटी रकम वसूली है, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा यश की फीस को लेकर है। (Yash Toxic Fees)
यश की फीस ने उड़ाए होश
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यश इस फिल्म के लिए 1-2 करोड़ नहीं बल्कि लगभग 50 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। हालांकि, चूंकि वे फिल्म के सह-निर्माता भी हैं, इसलिए उनकी कुल कमाई इससे कहीं ज्यादा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उनकी डील में फिल्म के मुनाफे का हिस्सा भी शामिल है, जिससे उनकी कमाई लगभग 150 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इतना ही नहीं, फिल्म में यश डबल रोल में भी नजर आने वाले हैं। (Yash Toxic Fees)
‘कई जन्म ले लूं तो भी…’ कोर्ट केस के बीच पत्नी के लिए इमोशनल हुए राजपाल यादव
नयनतारा को मिला लीड रोल और बड़ी रकम
इस डार्क एक्शन फिल्म में नयनतारा लीड रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस ली है। बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में सक्रिय कियारा आडवाणी ने कथित तौर पर इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। वे इससे पहले ”गेम चेंजर’ में नजर आ चुकी हैं और अब टॉक्सिक में उनका किरदार अहम बताया जा रहा है। (Yash Toxic Fees)

हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत की फीस
हुमा कुरैशी को फिल्म में दमदार भूमिका के लिए करीब 2 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं रुक्मिणी वसंत ने इस फिल्म के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इससे पहले Kantara Chapter 1 के लिए उन्हें करीब 1 करोड़ रुपये मिले थे। (Yash Toxic Fees)
Malaika Arora: सलीम खान से मिलने पहुंची Malaika Arora, बेटे Arhaan Khan भी आए साथ
तारा सुतारिया को सबसे कम फीस
तारा सुतारिया को इस फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जो फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियों में सबसे कम फीस मानी जा रही है। यश और वेंकट के. नारायण द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 मार्च 2026 को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और कहानी के खुलासे का बेसब्री से इंतजार है। (Yash Toxic Fees)



