Rashmika Mandanna Wedding Functions: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले उदयपुर में प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत हो चुकी है। शादी के माहौल की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें पारंपरिक रिवाजों के लिए तैयार किया गया पूजा और शादी का सामान दिखाई दिया।
उदयपुर पहुंचते ही शादी का उत्साह अपने चरम पर नजर आया। बीते दिन जहां दोस्तों के बीच प्री-वेडिंग बैश हुआ, वहीं वेडिंग वेन्यू पर विजय ने खास दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी भी एंजॉय की। अब दोनों के परिवार और करीबी मेहमान भी उदयपुर पहुंच रहे हैं, जिससे शादी का जश्न और भव्य होता जा रहा है।
उदयपुर बना शादी का ग्रैंड डेस्टिनेशन
रश्मिका और विजय की शादी राजस्थान के रॉयल शहर Udaipur में होने जा रही है। दोनों ही शादी से पहले यहां पहुंच चुके हैं और अब उनके रिश्तेदार व करीबी दोस्त भी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। सभी प्री-वेडिंग और मुख्य शादी के फंक्शंस उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे, जबकि भव्य रिसेप्शन हैदराबाद में रखा जाएगा।
Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका या विजय… कौन है ज्यादा अमीर और पढ़ा-लिखा?
प्री-वेडिंग रिचुअल्स की झलक आई सामने
रश्मिका ने सोशल मीडिया पर शादी की तैयारियों की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें पूजा का सामान और पारंपरिक शादी से जुड़े रिवाजों की झलक दिखाई दी। इन तस्वीरों ने फैंस के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है। बीते दिन दोनों के दोस्तों के लिए एक खास प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की गई, जिसमें करीबी लोगों ने जमकर जश्न मनाया। (Rashmika Mandanna Wedding Functions)

विजय की बैचलर पार्टी ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
उदयपुर पहुंचने के बाद विजय देवरकोंडा ने वेडिंग वेन्यू पर ही अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी की। इस खास मौके की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई। इस बीच, रश्मिका द्वारा शेयर की गई तैयारियों की झलक ने फैंस के बीच शादी को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें दोनों के ब्राइडल और ग्रूम लुक पर टिकी हैं। (Rashmika Mandanna Wedding Functions)
‘The Wedding of VIROSH’ फैंस के नाम खास तोहफा
शादी की घोषणा करते हुए रश्मिका और विजय ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी शादी को ‘The Wedding of VIROSH’ नाम दिया। उन्होंने बताया, ‘जब हमने इस बारे में तय किया ही नहीं था तब हमारे फैंस ने हमें VIROSH नाम दे दिया था, ऐसे में हमने भी अपनी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया है।’ यह नाम उनके फैंस द्वारा बनाए गए कपल नेम से प्रेरित है जो अब उनकी शादी की पहचान बन चुका है। (Rashmika Mandanna Wedding Functions)
अब ब्राइडल लुक का इंतजार
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर इस रॉयल वेडिंग की चर्चा तेज हो गई है। अब फैंस बेसब्री से शादी के मुख्य समारोह और दोनों के वेडिंग लुक का इंतजार कर रहे हैं। (Rashmika Mandanna Wedding Functions)



