Queen Rania of Jordan: जॉर्डन की महारानी (Queen Rania of Jordan) ने अपने भारत दौरे के दौरान सिर्फ कूटनीतिक मुलाकातों से ही नहीं, बल्कि अपने शानदार फैशन सेंस से भी सभी का ध्यान खींच लिया। मुंबई से लेकर नई दिल्ली तक उनका हर लुक एक स्टाइल स्टेटमेंट बन गया, जिसने फैशन जगत में नई चर्चा छेड़ दी।
पारंपरिक और आधुनिक अंदाज का खूबसूरत मेल पेश करते हुए क्वीन रानिया ने दिखाया कि किस तरह शालीनता और समकालीन स्टाइल साथ-साथ चल सकते हैं। उनके हर आउटफिट ने न केवल शाही गरिमा को दर्शाया बल्कि भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान भी झलकाया।
अंबानी परिवार के साथ मुलाकात में दिखा ग्लैमरस अंदाज
मुंबई में अंबानी परिवार के साथ मुलाकात के दौरान रानिया ने एक आकर्षक और मॉडर्न लुक चुना। उन्होंने ग्राफिक पैटर्न और शीयर ओवरले वाली Fendi मिडी स्कर्ट को पिंक सिल्क ब्लाउज के साथ पेयर किया। मैचिंग पंप्स के साथ यह लुक एलिगेंस और बोल्डनेस का शानदार संतुलन था। इस खास मुलाकात की मेजबानी Nita Ambani ने की, जहां शाही मेहमान के अंदाज ने सभी को प्रभावित किया। (Queen Rania of Jordan)
रश्मिका-विजय की शादी की डेट आई सामने! सोशल मीडिया पर लीक हुआ वेडिंग कार्ड
चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट में दिखा सॉफ्ट पावर स्टाइल
चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट में भारतीय कारीगरी पर चर्चा के दौरान रानिया ने स्ट्रक्चर्ड लुक अपनाया। उन्होंने एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट को व्हाइट सिल्क ब्लाउज और टेलर्ड ट्राउजर्स के साथ स्टाइल किया। यह लुक वेस्टर्न टेलरिंग और भारतीय टेक्सटाइल परंपरा का सूक्ष्म संगम था। नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में ईशा अंबानी के साथ महिला नेतृत्व पर चर्चा के दौरान क्वीन रानिया ने ऑल-व्हाइट लुक का जिक्र किया। उनका हाई-नेक टॉप, फ्लोरल डिटेलिंग और हाई-वेस्ट ट्राउजर्स वाला आउटफिट बेहद क्लासी लगा। डायमंड स्टड्स और पॉइंटेड हील्स के साथ यह लुक सादगी और शाही आकर्षण का प्रतीक बन गया। (Queen Rania of Jordan)
Rajpal Yadav bail Granted: जेल से बाहर आएंगे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में ली अंतरिम जमानत
ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट में दिखा रॉयल चार्म
नई दिल्ली में ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान रानिया ने ट्यूल स्कर्ट को पाउडर-पिंक टॉप के साथ पेयर किया। स्टेटमेंट ज्वेलरी और सॉफ्ट कलर पैलेट ने उनके लुक को फेमिनिन और कमांडिंग दोनों बनाया। भारत दौरे के दौरान रानिया के फैशन की खासियत रही हर लुक में एक स्टेटमेंट डिजाइनर पीस, जिसे मिनिमल एलिमेंट्स के साथ संतुलित किया गया। उनका स्टाइल इस बात का उदाहरण बना कि सोच-समझकर की गई स्टाइलिंग किस तरह सांस्कृतिक संवेदनशीलता, आधुनिकता और शाही गरिमा को एक साथ जोड़ सकती है। (Queen Rania of Jordan)



