BPSC Bharti 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के 935 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है। स्नातक उत्तीर्ण और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सभी उम्मीदवारों के पास इस भर्ती में शामिल होने का सुनहरा अवसर है।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारिख 26 सितंबर 2025 है।
BPSC Bharti 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक या समकक्ष उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके साथ ही, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए। पद के मुताबिक, अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष के लिए 37 साल, ओबीसी पुरुष और महिला के लिए 40 साल और एससी (SC), एसटी (ST) पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 42 साल है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

BPSC Bharti 2025: आवेदन प्रक्रिया
बीपीएससी भर्ती आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले इनकी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएँ।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको “ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद, आपको न्यू रजिस्ट्रेशन (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पर क्लिक करके इसमें अपना पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार अन्य विवरण भरकर फॉर्म पूरा करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करके उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के साथ ही सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क के साथ, बैंक शुल्क आदि अलग से देने होंगे। जिन उम्मीदवारों के पास आधार नंबर नहीं है, उन्हें बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये अलग से देने होंगे।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के जरिए 935 पदों पर भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कि कोटि के मुताबिक, अनारक्षित के लिए 374 पद, आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग के लिए 93 पद, अनुसूचित जाति के लिए 150 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 168 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 10 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 112 पद और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 28 पद आरक्षित किये गए हैं।
Read More: Bank Job 2025: बैंक में करियर बनाना चाहते हैं? यहां करें अप्लाई



