Bihar BSSC CGL Bharti 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चौथे ग्रेजुएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। बिहार में BSSC CGL 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। BSSC के द्वारा इस प्रतियोगी परीक्षा के जरिए मात्र 1481 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
सभी इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in दी गयी है जिसपर जाकर आप ऑनलाइन माध्यम से इन सभी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
Bihar BSSC CGL Bharti 2025 की आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 साल, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 साल, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 40 साल और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 42 साल निर्धारित की गई है।

कैसे होगा Bihar BSSC CGL Bharti 2025 का चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा और खास परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान और गणित तथा मानसिक योग्यता परीक्षण विषयों से कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएँगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की ऋणात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगी। परीक्षा का समय 2 घंटे 15 मिनट निर्धारित की गई है।

Bihar BSSC CGL Bharti 2025 का परीक्षा शुल्क
सामान्य तथा ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 540 रुपये, बिहार राज्य के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं सभी महिलाओं के लिए परीक्षा शुल्क 135 रुपये है।

शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (ग्रेजुएट) की डिग्री प्राप्त करना आवश्यक है। साथ ही, अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित दस्तावेज भी होने चाहिए।
Bihar BSSC CGL Bharti 2025 का आवेदन कैसे करें?
BSSC में चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों को यहाँ बताए गए चरणों का पालन करना होगा।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर चले जाएँ।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अब अपने अकाउंट में लॉग इन करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
जरूरी दस्तावेज़ों, हस्ताक्षर और फ़ोटो की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
अब निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करें एवं फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
अंत में, फॉर्म जमा करने से पहले उसका प्रिंट आउट जरूर ले लें।
Read More: Ganesh Chaturthi 2025: गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, जानें



