Mohan Singh Bisht : दिल्ली विधानसभा सत्र के आखिरी दिन यानी आज सोमवार को खूब हंगामा हुआ। कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच नोंकझोंक देखने को मिली। इस बीच एक वाकया के दौरान मुस्तफाबाद से BJP विधायक और दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट भड़क गए और आम आदमी पार्टी विधायकों को चेतावनी दी कि अगर मैं चेयर पर बैठा तो बाहर निकाल दूंगा।
Mohan Singh Bisht : ये मछली बाजार नहीं है
दिल्ली विधानसभा में मोहन सिंह बिष्ट ने गुस्से में कहा कि ‘इस सदन की कोई मर्यादा है। विजेंद्र गुप्ता अध्यक्ष का धन्यवाद करना चाहिए, जिस दिन मैं चेयर पर बैठा तुरंत बाहर निकालूंगा। ये सदन है, ये मछली बाजार नहीं है और ये तुम्हारा (AAP) सदन नहीं है।’ BJP विधायक बिष्ट ने आगे कहा- ‘दिल्ली के लोगों ने हमको चुनकर भेजा है। प्ले कार्ड दिखाना, ये क्या है।’ उन्होंने स्पीकर विजेंद्र गुप्ता से अनुरोध करते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय चेतावनी दें कि दोबारा कोई प्ले कार्ड नहीं दिखना चाहिए या बहुत गलत तरीका है। हम बताएंगे कैसे हाउस चलता है।
गौरतलब है कि इससे पहले मोहन सिंह बिष्ट उस समय AAP विधायकों पर भड़के थे, जब 28 फरवरी को विधानसभा में रेखा गुप्ता की तरफ से पेश हेल्थ सेक्टर की CAG रिपोर्ट पर चर्चा की शुरुआत हुई थी। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों को सूचित किया था कि CAG रिपोर्ट पर अब चर्चा की जानी है। इसी बीच में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन के भीतर अपना विरोध करना शुरु कर दिया और वो प्लेकार्ड दिखाने लगे थे। इसी बात को लेकर मोहन सिंह बिष्ट का पारा हाई हो गया।



