Parliament Budget Session : कल यानी एक फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत होगी। बजट सत्र की शुरुआत से पहले आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर चर्चा होगी और व्यापक मंथन के साथ राष्ट्र की ताकत बनाने वाले कानून बनाए जाएंगे। महिला अधिकारों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा इस सत्र में ऐसे कई निर्णय लिए जाएंगे, जिससे महिलाओं को सम्मानपूर्ण जीवन मिले।
Parliament Budget Session : गरीब और मध्यमवर्ग पर बनी रही मां लक्ष्मी की कृपा
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में धन की देवी मां लक्ष्मी का स्मरण किया और समृद्धि की देवी की स्तुति की। उन्होंने कहा कि ये सदियों पुरानी परंपरा है। मां लक्ष्मी से कल्याण करने के साथ-साथ समृद्धि और विवेक भी देती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यमवर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे।
आगे रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब विकास की तेज गतियों को प्राप्त करना होता है तो सबसे ज्यादा बल रिफॉर्म पर दिया जाता है। इसके बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकार को मिलकर परफॉर्म करना होता है। इन दोनों प्रक्रियाओं के बाद लोगों की भागीदारी से हम ट्रांसफॉर्म देखते हैं।
आपको बता दें कि कल यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। पिछले ढाई-तीन दशकों में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई वित्त मंत्री लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रहा होंगी। निर्मला से पहले वित्त मंत्री के पद पर अरुण जेटली 5 साल वित्त मंत्री रहे, लेकिन वह भी एक बार अस्वस्थ होने के कारण बजट पेश नहीं कर पाए थे।



