ब्यूरो।
मनोज मिश्रा
Merrut News : मेरठ से अधिवक्ताओं के हंगामे की खबर सामने आई। दरअसल अधिवक्ताओं का आरोप हैं कि तान्या मोटर्स ने मेरठ के बच्चा पार्क इलाके में जमीन पर कब्जा किया हैं। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने एमडीए को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया हैं।
Merrut News : तान्या मोटर्स के अवैध निर्माण पर भड़के वकील
मेरठ के बच्चा पार्क चौराहे स्थित भूखंड सं. 35/1A, 35/1B, 35/1C पर तान्या मोटर्स द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) परिसर में अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मालिक विवेक गर्ग और हर्ष गर्ग ने आवासीय भूखंड पर पूरी तरह व्यावसायिक निर्माण कर, प्रथम-द्वितीय तल, अवैध बेसमेंट और सेटबैक उल्लंघन जैसे गंभीर नियमों का उल्लंघन किया है।
Merrut News : क्या हैं आरोप ?
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि MDA अधिकारी क्लोजर फाइल संख्या 19849 के माध्यम से अवैध निर्माण को “शमन योग्य” ठहराने का प्रयास कर रहे हैं, जो उच्चतम न्यायालय (M.C. Mehta बनाम भारत सरकार, 2006) और उत्तर प्रदेश शासनादेश (दिनांक 24.05.2012) के स्पष्ट निर्देशों का सीधा उल्लंघन है।

Merrut News : राजनीतिक दबाव और साजिश के आरोप
अधिवक्ताओं ने बैठक में MDA उपाध्यक्ष से तीखी बहस के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और लखनऊ के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी, अवैध निर्माणकर्ताओं के पक्ष में प्राधिकरण पर दबाव बना रहे हैं।
Merrut News : एक सप्ताह का अल्टीमेट
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता समुदाय MDA मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ताओं ने तीन मुख्य मांगें रखीं—फाइल संख्या 19849 की तत्काल निरस्तीकरण, अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई। MDA उपाध्यक्ष ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, वहीं अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि यदि लापरवाही बरती गई तो बड़ा आंदोलन होगा।
यह भी पढ़े- Merrut News : मेरठ रेंज में सकुशल सम्पन्न हुई श्रावण कांवड़ यात्रा, डीआईजी ने की पुलिस बल की प्रशंसा
—————————————————————————————————————————————————————————————-
Merrut News : मेरठ रेंज में सकुशल सम्पन्न हुई श्रावण कांवड़ यात्रा, डीआईजी ने की पुलिस बल की प्रशंसा
Merrut News : वर्ष 2025 की श्रावण कांवड़ यात्रा मेरठ रेंज के सभी जिलों — मेरठ, बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ — में शांति और सफलता के साथ सम्पन्न हुई। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने इस वृहद आयोजन में पुलिस बल के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि मेरठ स्थित औघड़नाथ मंदिर, बागपत के पुरा महादेव, बुलंदशहर के अंबकेश्वर महादेव तथा हापुड़ के ब्रजघाट व सबली मंदिरों पर लाखों की भीड़ को सुरक्षित रूप से नियंत्रित किया गया।
Merrut News : हर स्तर पर सुरक्षा और तकनीकी निगरानी रही प्रभावी
डीआईजी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सिविल पुलिस के साथ सशस्त्र बल, पीएसी, एटीएस, एसटीएफ, एलआईयू, कांवड़ सैल, होमगार्ड, जल पुलिस, यातायात पुलिस, फायर सर्विस, वायरलेस विभाग आदि सभी इकाइयों ने मिलकर उत्कृष्ट समन्वय का प्रदर्शन किया। IP आधारित कैमरों, ड्रोन कैमरों और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया जिससे अफवाहों पर नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली।
Merrut News :यातायात व्यवस्था भी रही सुचारु
इस वर्ष यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, एनएच-58, एनएच-09 और अन्य हाईवे को आम जनता के लिए कभी बंद नहीं किया गया। एनएच-58 पर डीजे प्रतियोगिताओं पर पूर्ण रोक रही जिससे यातायात व्यवस्था बाधित नहीं हुई और हुड़दंगियों पर नियंत्रण रहा। यात्रा के दौरान रात्रि गश्त बढ़ाई गई और सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं फील्ड में भ्रमणशील रहे।
Merrut News :डीआईजी ने जताया आभार
डीआईजी नैथानी ने मीडिया, प्रशासनिक अधिकारियों, शिविर/मंदिर समितियों और समाजसेवियों का विशेष आभार जताते हुए कहा कि टीम भावना से यह आयोजन सफल हुआ है। मुरादाबाद, सहारनपुर, गढ़वाल, करनाल रेंज और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से भी रेंज पुलिस का बेहतरीन समन्वय रहा।



