ब्यूरो।
मनोज मिश्रा
Meerut News : सोनी टीवी के सुपर डांसर के टाॅप-12 मे मेरठ की 6 वर्षीय काव्या ने जगह बना ली हैं, वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली उत्तर प्रदेश से अकेली प्रतिभागी हैं। मेरठ मे मोमोज का ठेला लगाने वाले मोनू पाल की 6 वर्षीय बेटी काव्या ने इतिहास रच डाला हैं, सुपर डांसर सेशन-5 के टाॅप-12 मेंं जगह बना ली हैं।
सुपर डांसर मे मेरठ का नाम रोशन करने वाली 6 साल की काव्या सिंह के पिता मोनू पाल खिर्वा जलालपुर के रहने वाले हैं। परिवार मे मम्मी, पापा, दादी व एक छोटी बहन है, पिता मोनू पाल आजीविका के लिए मोमोज का ठेला लगाते हैं।
Meerut News : मां ने किया प्रयास
मोनू पाल व माँ ज्योति को बचपन से ही दिखने लगा था कि काव्या की प्रतिभा उनकी मां ने तीन साल की काव्या को कुशल डांसर बनाने के लिए प्रयास जारी कर दिए थे। काव्या के प्रशिक्षण के लिए परिवार गांव से मेरठ के कंकरखेडा न्यू सैनिक कॉलोनी मे किराए का मकान लेकर रहने लगा।
Meerut News : डांस के लिए प्रशिक्षण दिलाया
काव्या के पिता ने पहले घर पर ही एक डांस टीचर से प्रशिक्षण दिलायाष। इसके बाद काव्या की बढ़ती प्रतिभा और बहुत जल्द सीखने की चाहत के चलते पिता ने काव्या को मोदीनगर के एक प्रख्यात डांस टीचर दीपक राजपूत से प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया, जिसमे काव्या की माँ लगातार तीन साल तक रोज काव्या को बस द्वारा प्रशिक्षण दिलाने मोदीनगर जाती थीं। काव्या के प्रशिक्षण के लिए पिता मोनू पाल शाम को कंकरखेडा मे मोमोज का ठेला लगाते हैं व दिन मे मजदूरी करते हैं।

Meerut News: डान्स दिवाने पर चमकी काव्या
एक वर्ष पहले क्लर्स टीवी के कार्यक्रम “डान्स दिवाने” के सेशन 4 सन 2024 मे काव्या ने पहली बार बड़े मंच पर कदम रखा, इसके बाद काव्या ने अनेकों प्रदेशों के तमाम मंचों पर अपनी प्रतिभा से सुर्खियां बटोरी। इसके बाद वर्ष 2025 के शुरू मे अलीगढ़ के विख्यात कार्यक्रम “अलीगढ़ महोत्सव” मे काव्या के डान्स ने श्रोताओं के साथ साथ मंच पर मुम्बई से आई विख्यात डान्स टीचर वर्तिका झा के मन को भा गई।
#MerrutNews
सोनी टीवी के सुपर डांसर के टाॅप-12 मे मेरठ की 6 वर्षीय काव्या ने जगह बना ली हैं, वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली उत्तर प्रदेश से अकेली प्रतिभागी हैं। मेरठ मे मोमोज का ठेला लगाने वाले मोनू पाल की 6 वर्षीय बेटी काव्या ने इतिहास रच डाला हैं। pic.twitter.com/DkHRcbi9qC
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) July 29, 2025
Meerut News : अलीगढ़ महोत्सव में बदली किस्मत
जज की भुमिका मे रहीं वर्तिका झा ने काव्या की प्रतिभा देखकर भरे मंच से उसे मुम्बई के बड़े मंच तक ले जाने की घोषणा की, और जब सुपर डांसर सेशन 5 शुरू हुआ तो काव्या की प्रतिभा को वर्तिका झा ने सुपर डांसर के जजों तक पहुँचाया जिसे देखकर जजों ने काव्या को सुपर डांसर सेशन 5 मे प्रतिभागी बनाया ।
इस सेशन मे काव्या उत्तर प्रदेश से अकेली प्रतिभागी है, अभी तक की प्रतियोगिता मे 4.5 लाख बच्चो में से काव्या टाॅप 12 मे पहुँच गई है, जिससे परिवार मे खुशी का माहौल है।
यह भी पढ़े- Merrut News: दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण, सांसद अरुण गोविल रहे मुख्य अतिथि



