Delhi Vidhansabha Election 2025 : हार गए सिसोदिया
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के परिणाम अब सबके सामने हैं। जहां जंगपुरा सीट से बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस बार जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं।शुरुआती रुझानों में सिसोदिया को कड़ी टक्कर मिल रही थी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने उन पर बढ़त बना ली।
Delhi Vidhansabha Election 2025 : इस बार बदली थी सीट
दिल्ली चुनाव 2025 में जंगपुरा विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक रहा। मनीष सिसोदिया, जो पहले पटपड़गंज से विधायक रह चुके हैं, इस बार जंगपुरा से मैदान में उतरे थे। बीजेपी ने इस सीट पर अनुभवी नेता तरविंदर सिंह मारवाह को उतारा, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया। और आखिरकार वोटों का दस्वां राउंट पुरा होने के साथ ही उनकी हार पर मुहर लग गई हैं।
Delhi Vidhansabha Election 2025 : हार का कारण कांग्रेस
कांग्रेस ने यहां से फरहाद सूरी को टिकट दिया था. उन्हें करीब 6800 वोट मिले हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस ने आप का वोट काटा है. ज्यादातर मुस्लिम मतदाताओं ने इस सीट पर सूरी पर भरोसा जताया.



