रिपोर्टर : राहुल कुमार
Delhi News : उत्तरी दिल्ली के मुकुर्जीनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए महज़ 72 घंटे में एक अंधी लूटपाट की वारदात का खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने एक घर में घुसकर बंदूक की नोक पर डकैती को अंजाम दिया था।
Delhi News : पुलिस ने क्या कहा ?
पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगी कार का इस्तेमाल कर फरार हुए थे। छानबीन के दौरान टीम ने तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस को बरामदगी में 3 ऑटोमैटिक पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, एक कार (फर्जी नंबर प्लेट4 के साथ) मिले हैं।

Delhi News : खंगाला जा रहा पुराना ब्यौरा
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और यह जांच की जा रही है कि वे किन अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं। इससे पता चल सकेगा कि आरोपी पेशेवर बदमाश हैं या किसी अन्य वजह से उन्होंने इस डकैती को अंजाम दिया।
फिलहाल यह मामला काफी साफ हो गया कि आरोपियों ने पीड़ित को बंदूक की नोक पर निशाना बनाया था। इसके बाद उसका सामान लेकर फरार हो गए थे। इस केस में पुलिस की शीघ्र कारवाई प्रशंसा योग्य हैं।
दिल्ली पुलिस @DCP_NorthWest के मुखर्जी नगर थाने की टीम ने 4 लुटेरों को किया गिरफ्तार
मुखर्जी नगर इलाके में घर जबरन घुस कर बंदूक की नोक पर दिया था लूट को अंजाम
पुलिस टीम ने CCTV फुटेज के गहन विश्लेषण व तकनीकी ट्रेसिंग की मदद से सभी आरोपियों को धर दबोचा
पूर्व में पीड़ित… pic.twitter.com/FEpkJWMb2Z
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 31, 2025
Delhi News : लोगों ने पुलिस को सराहा
इस खुलासे के हादसे के बाद लोगों ने पुलिस की जमकर तारीफ की। लोगों ने कहा कि पुलिस ने बेहद शानदार काम किया हैं।
यह भी पढ़े-Delhi News : महिला एवं बाल विकास विभाग ने कुछ इस तरह दिया विकास का संदेश किया बदलाव की शुरुआत



