रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : राजधानी दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 29 वर्षीय महिला फरजाना खान ने अपने पति की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। घटना का खुलासा होने पर इलाके में हड़कंप मच गया।
Delhi News : पुलिस ने क्या खुलासा किया ?
पुलिस जांच के अनुसार, फरजाना ने अपने पति के साथ चल रहे वैवाहिक तनाव और निजी संबंधों में असंतोष के चलते यह कदम उठाया। महिला ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसका अपने पति के चचेरे भाई के साथ प्रेम संबंध था, और वह अपने पति से शारीरिक रूप से संतुष्ट नहीं थी।
हत्या के बाद महिला ने मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने फरजाना को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Delhi News : पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। यह मामला वैवाहिक रिश्तों में विश्वासघात और हत्या जैसे गंभीर अपराध का एक चौंकाने वाला उदाहरण बन गया है।
यह भी पढ़े- Delhi News : पूर्वी दिल्ली की समस्याओं पर उच्चस्तरीय बैठक, जल्द मिलेगी राहत



