रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली में सामाजिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत फ़िल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का विशेष प्रीमियर शो आयोजित किया गया, जिसमें देश की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। यह फ़िल्म एक दिव्यांग बेटी ‘तन्वी’ की प्रेरणादायक कहानी है, जिसने कभी हार नहीं मानी और हर हाल में तिरंगे को सलाम करने का सपना पूरा किया।
Delhi News : फिल्म के प्रीमियर में कौन-कौन आया ?
फ़िल्म के निर्देशक और वरिष्ठ अभिनेता अनुपम खेर ने इस संवेदनशील और सशक्त विषय को पर्दे पर उतारकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। फ़िल्म के प्रीमियर में सांसद रविशंकर प्रसाद, दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा, प्रसिद्ध फिल्मकार शेखर कपूर और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फिल्म को लेकर दर्शकों और अतिथियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यह फ़िल्म केवल एक लड़की की जिद या संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि यह हर उस भारतीय को समर्पित है जो विपरीत परिस्थितियों में भी देश और तिरंगे के लिए अपने सपनों को ज़िंदा रखता है। दर्शकों से जब इस फिल्म को लेकर सवाल किये गए तो सभी का मिला जुला जवाब था कि यह फिल्म जिंदगी को देखने का एक अलग नजरिया देती हैं।

Delhi News : फिल्म की क्या कहानी हैं ?
यह कही ना कही प्रेरणा और मोटिवेशन दोनों देने का काम करती हैं।तन्वी द ग्रेट एक दिव्यांग लड़की के जीवन पर आधारित हैं। जो अनेक मुशकिलें आने के बावजूद भी हिम्मत नही हारती और अपने सपनों को पूरा करती हैं।
कार्यक्रम के अंत में अनुपम खेर और उनकी टीम को सभी उपस्थित अतिथियों ने बधाई दी और इस सशक्त सामाजिक संदेश देने वाली फ़िल्म की सराहना की। “तन्वी द ग्रेट” न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह फिल्म समाज को सोचने और दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील होने की प्रेरणा भी देती है।
यह भी पढ़े- Delhi News : एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत लगाए 66,242 पौधे, अध्यक्ष ने की भावनात्मक अपील…



