रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : कल्याणपुरी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एसीपी राकेश खुराना ने अपने सब-डिवीजन क्षेत्र में लगे कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया।
उन्होंने शिविरों में जाकर सुविधाओं की स्थिति देखी और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
Delhi News : साफ-सफाई से लेकर आपात स्थिति तक की जांच
निरीक्षण के दौरान एसीपी ने साफ-सफाई, पीने के पानी, ट्रैफिक प्रबंधन और चिकित्सा सुविधा जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस स्टाफ से कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। साथ ही, आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपकरण और टीम सक्रिय रहनी चाहिए।

उन्होंने ट्रैफिक रूट पर निगरानी बढ़ाने और शिविरों के आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान 24 घंटे मुस्तैदी बरती जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यात्रा की शांति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़े- Ghaziabad news :15 साल की उम्र में कार्तिक ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक



