Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था बेहतर करने के उद्देश्य से आज सीएम रेखा गुप्ता के साथ गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि बैठक में सबसे जरूरी चर्चा विदेश में बैठे गैंगस्टर्स को लेकर हुई। भारत से बाहर ऐसे अपराधी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं और दिल्ली को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इसी मसले पर चर्चा की गई है।
Delhi News : सेफ हो दिल्ली का हर नागरिक
सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बैठक का अहम एजेंडा रहा दिल्ली का हर नागरिक 100 प्रतिशत सेफ हो। इस बैठक में दिल्ली सरकार के सीएम और दिल्ली पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश गृह मंत्री की ओर से दिया गया है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में जो अवैध रूप से घुसपैठिए बांग्लादेशी नागरिक या अन्य देशों के नागरिक रह रहे हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए आने वाले दिनों में एक पुख्ता रणनीति तैयार किया जाएगा। सरकार और पुलिस अधिकारियों के बीच डिटेल्ड डिस्कशन किया गया।
सीएम ने बताया कि इसके पहले वाली सरकार की ओर से लिए जाने वाले काफी परेशान करने वाले थे। सरकार की ओर से किसी भी तरह का सहयोग नहीं दिया गया। बैठक की चर्चा में कहा गया कि दिल्ली में ट्रैफिक, जलभराव कहां होता है इन सभी की जानकारी दिल्ली सरकार की ओर से दिया जाएगा। साथ ही जे जे क्लस्टर में पिकेट बनाने को लेकर कर चर्चा हुई।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttarakhand-avalanche-major-accident-in-chamoli-57-laborers-trapped-due-to-glacier-burst/



