ब्यूरो
राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने राजधानी में तीज महोत्सव मनाने का मन बनाया हैं । इसके लिए उन्होंने सभी महिलाओं को में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। इस आयोजन 25 से 27 जुलाई तक दिल्ली हाट, पीतमपुरा में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 20 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था। उसके बाद से ही वह लगातार राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में नजर आ रही हैं।
Delhi News : इस महोत्सव की खास बातें
इस महोत्सव में मेहंदी और रंगोली की सजावट के साथ लोकगीतों और संगीत की प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम मेंं सुंदर सेल्फी प्वाइंट्स बनाया गया, जिसपर खड़े होकर महिलाओं ने सुंदर सेलफियां ली और पारंपरिक झूलों पर झूलकर अपनी खुशी दिखाई । इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहा।
Delhi News : क्यों आयोजित किया कार्यक्रम ?
यह आयोजन हरियाली तीज के पर्व को मनाने और महिलाओं को सांस्कृतिक उत्सव का आनंद दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इससे महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ेगी और पारंपरिक त्यौहारों में उनकी दिलचस्पी भी नजर आएगी।
Delhi News : मुख्यमंत्री ने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह महोत्सव न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखने का प्रयास है, बल्कि महिलाओं के लिए एक सजीव और रंगीन अनुभव भी होगा।
Delhi News : क्यों मनाई जाती हैं तीज ?
इस पर्व की मान्यता हैं कि पौराणिक समय में इसका सीधा जुड़ाव माता पार्वती और भगवान शिव के दिव्य मिलन से हैं। ऐसा माना जाता है कि माता पार्वती ने 108 बार जन्म लिया था और कठोर तप कर शिव जी को पति रूप में प्राप्त किया था । हरियाली तीज का त्यौहार उसी तपस्या और समर्पण की स्मृति को याद करने के लिए मनाया जाता हैं।
यह भी पढ़े- Delhi News : डीएमआरसी अकादमी को इस महाअनुभव ने बताया “भारत की श्रेष्ठतम अकादमियों में से एक”



