Delhi Metro News : लाखों यात्री रोजाना दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, लेकिन अगर आप होली के दिन, 14 मार्च को दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने होली के मौके पर 14 मार्च को मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव की घोषणा की है। इस दिन दिल्ली की सभी मेट्रो लाइनों, जिनमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है, की सेवाएं सुबह से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगी।
Delhi Metro News : DMRC ने दी जानकारी ?
DMRC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 14 मार्च को सुबह से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो की कोई भी लाइन ऑपरेशनल नहीं होगी। यानी इस समय के दौरान दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाएं बंद रहेंगी। यह विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो होली के दिन सुबह के समय मेट्रो से यात्रा करने का सोच रहे थे। सभी मेट्रो लाइनों के साथ-साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की सेवाएं भी दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगी। यह जानकारी खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो हवाई अड्डे तक जाने या वहां से आने के लिए इस मेट्रो लाइन का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी, और सभी मेट्रो लाइनें नियमित समय के अनुसार संचालित होंगी। यानी होली के दिन मेट्रो की आधी छुट्टी के बाद आप फिर से मेट्रो की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
Delhi Metro News : होली के दिन मेट्रो सेवा क्यों रहती है बंद ?
हर साल होली के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं कुछ घंटों के लिए बंद रहती हैं। इसका मुख्य कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। होली के दिन सार्वजनिक स्थलों पर रंग खेलने, हुड़दंग और भीड़-भाड़ की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए DMRC और प्रशासन मिलकर यह फैसला लेते हैं कि मेट्रो सेवाएं दोपहर तक बंद रहेंगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-tight-security-arrangements-for-holi-dcp-said-policemen/



