Lokhitkranti

Delhi Metro Fare Hike 2025: मेट्रो यात्री हो जाए सावधान! DMRC ने बढ़ा दिया इतना किराया

Delhi Metro Fare Hike 2025

Delhi Metro Fare Hike 2025: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार, 25 अगस्त 2025 से मेट्रो किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। लगभग आठ साल बाद यह बदलाव किया गया है।

इससे पहले 2017 में मेट्रो का किराया बढ़ाया गया था। इस फैसले के बाद राजधानी में मेट्रो से सफर करना यात्रियों की जेब पर थोड़ा और भारी पड़ेगा।

कितनी बढ़ोतरी हुई है?

डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि सभी लाइनों पर किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक का इजाफा किया गया है। वहीं, एयरपोर्ट लाइन पर यात्रियों को 5 रुपये तक अधिक चुकाने होंगे।

Delhi Metro Fare Hike 2025: नए किराए के स्लैब

अब मेट्रो में दूरी के आधार पर किराया को इस प्रकार तय किया गया है..

0–2 किमी : ₹11

2–5 किमी : ₹21

5–12 किमी : ₹32

12–21 किमी : ₹43

21–32 किमी : ₹54

32 किमी से अधिक : ₹64

रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर छूट

यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार और राष्ट्रीय अवकाश पर किराए में रियायत दी गई है। इन दिनों का किराया इस तरह होगा:

0–2 किमी : ₹11

2–5 किमी : ₹11

5–12 किमी : ₹21

12–21 किमी : ₹32

21–32 किमी : ₹43

32 किमी से अधिक : ₹54

Delhi Metro Fare Hike 2025
Delhi Metro Fare Hike 2025

किराए के साथ समय सीमा भी तय

प्रत्येक टिकट की एक निश्चित समय सीमा भी होती है। उदाहरण के तौर पर, 0–2 किमी के लिए अधिकतम 65 मिनट, 12–21 किमी के लिए 100 मिनट और 32 किमी से अधिक दूरी के लिए 180 मिनट की समय सीमा तय की गई है।

दिल्ली मेट्रो का यह किराया संशोधन यात्रियों को भले ही कुछ महंगा लगे, लेकिन डीएमआरसी का कहना है कि यह बढ़ोतरी मामूली है और आवश्यक रखरखाव व संचालन की लागत को ध्यान में रखते हुए की गई है।

Read More: Spotify सब्सक्रिप्शन के बढ़ेंगे दाम! क्या भारत पर दिखेगा असर? जानें

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Web Stories

उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार देखना पसंद करेंगे?
  • Add your answer

Copyright 2024 | www.Lokhitkranti.com | All Rights Reserved

Home
Video
Search
“रात 3 बजे का डरावना सच” कृष्ण जन्माष्टमी 2025 : आखिर क्यों मनाते है जन्माष्टमी का त्यौहार?