Delhi Elections 2025 : देश की राजधानी दिल्ली में आज से ठीक चार दिन बाद यानी 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। जैसे-जैसे चुनावी की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, हाल ही में केजरीवाल द्वारा BJP की हरियाणा सरकार पर यमुना नदी में जहर मिलाने का आरोप लगाया। जिसके बाद से ही विपक्षी दल यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी से सवाल पूछते नजर आ रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को यमुना नदी के तट पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूछा कि केजरीवाल जी अब तो 2025 आ गया। आप यमुना में डुबकी कब लगाएंगे? दिल्ली इंतजार कर रही है।
Delhi Elections 2025 : सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर किया वीडियो
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक 8 मिनट का यमुना नदी में जाने का वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने यमुना में फैले प्रदूषण और कचरे को दिखाया। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत की। राहुल ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और पूछा यहां कितने लोग आते हैं। इस सवाल पर लोगों ने कहा कि पहले बहुत लोग आते थे, लेकिन अब पानी बहुत गंदा हो गया है, इसलिए कम ही लोग आते हैं और गंदे पानी में नहाते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल ने पिछले चुनाव में कहा था कि वह यमुना में डुबकी लगाएंगे। इस बात को 5 साल हो चुके हैं। 2025 आ गया है, वह यमुना में डुबकी कब लगाएंगे। यमुना में कचरा है, प्रदूषण है। केजरीवाल ने यमुना के लिए कोई काम नहीं किया है। यमुना की सफाई तो एक जुमला है, ये पैसा कमाने का तरीका है।
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होने है। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।



