Delhi Elections 2025 : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि आपदा दिल्ली में नहीं भाजपा में आई हुई है। भाजपा के पास न तो सीएम फेस है और न ही एजेंडा। केजरीवाल ने ये बात तब कही जब PM मोदी ने AAP पर तंज करते हुए कहा कि बीते 10 सालों से दिल्ली एक बड़ी आपदा से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में धकेल दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि हमने दिल्ली में इतने काम किए हैं कि घंटों तक गिना सकते हैं। अपने 43 मिनट के भाषण में वे (पीएम) कोई काम नहीं गिना पाए।
Delhi Elections 2025 : दिल्ली की सुरक्षा पर ध्यान दें
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर कानून-व्यवस्था की आपदा है। गैंगस्टर गोलियां चला रहे हैं, व्यापारी रो रहे हैं और सुरक्षा मांग रहे हैं। मोदी और शाह के कानों में आवाज नहीं पहुंच रही है। मैं मोदी जी से कहना चाहूंगा कि शाह जी से कहें सरकारें जोड़ने-तोड़ने से थोड़ा सा समय मिले तो दिल्ली की सुरक्षा पर ध्यान दें। जो काम हम कर रहे हैं, उसे आपदा नहीं, आशीर्वाद कहते हैं। बीजेपी के संकल्प पत्र में लिखा है कि पूर्वांचलियों के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ। हमारे यहां पूर्वांचली पढ़ने आते हैं या काम करने आते हैं। दिल्ली के अंदर कच्ची कॉलोनियों के भीतर 2014 से पहले कोई काम नहीं होता था, नर्क रहता था। दस साल में आम आदमी पार्टी ने उनके लिए सड़कें, गलियां, नालियां, सीसीटीवी, सीवेज, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाकर उनको इज्जत दी।
केजरीवाल ने आगे कहा कि दिसंबर 2020 में हरदीप सिंह पुरी जी आए थे। कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाखा लोगों को मालिकाना हक देने का वादा दिया था। 5 साल में 25 हजार की रजिस्ट्री हुई है। लोग कहने लगे हैं कि ये जो कहते हैं, वो तो बिल्कुल नहीं करते।
Delhi Elections 2025 : क्या बोले थे PM मोदी ?
दरसअल, केजरावील के बयान के ठीक डेढ़ घंटा पहले पीएम मोदी ने अशोक विहार में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि पिछले 10 साल में केंद्र सरकार की ओर से राजधानी के स्कूलों के लिए जो पैसे भेजे गए, उसमें भी घोटाला किया गया। दिल्ली की जनता शराब घोटाले और शिक्षा घोटाले की मार से झेल रही है। यहां का विकास रुक गया है। बीते 10 सालों से दिल्ली एक बड़ी आपदा से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में धकेल दिया। दिल्ली देश की राजधानी है लेकिन यहां शराब के ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, भर्तियों के नाम पर घोटाला किए गए। जो लोग दिल्ली के विकास की बात करते थे, वे तो आपदा बनकर दिल्ली पर टूट पड़े।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/dishonest-people-have-pushed-delhi-into-disaster-pm-modi-roared-at-aap/



