Delhi Elections 2025 : देश की राजधानी दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ठीक 10 दिन पहले गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अन्य दलों का नाम लिए बगैर इतना जरूर बताना चाहता हूं कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है। विशेषकर 2014 से मोदीजी ने देश के अंदर संकल्पों को पूरा करने का प्रयास किया है।
Delhi Elections 2025 : यमुना में नहीं लगा सकते तो महाकुंभ में डुबकी लगाए
गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल से जवाब मांग रही है। यह कहकर आए थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, बंगला नहीं लेंगे, सुरक्षा नहीं लेंगे, लेकिन अब दिल्ली की जनता उनसे जवाब मांग रही है। दिल्ली में बड़े-बड़े घोटाले हुए लेकिन हमने किसी शिक्षा मंत्री को घोटाला करते हुए नहीं देखा। उन्होंने कहा था कि 7 साल में यमुना को साफ कर दूंगा और दिल्ली वालों के सामने डुबकी लगाउंगा। मैं कहना चाहता हूं कि दिल्ली की जनता आपकी राह देख रही है कि आखिर आप यमुना में डुबकी कब लगाओगे। आप अगर यमुना में डुबकी नहीं सकते हैं तो महाकुंभ में डुबकी लगा आइए।
Delhi Elections 2025 : मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर कर रहे घोटाला
अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। दिल्ली के अस्पतालों में बेड की संख्या डबल करने, 24 घंटे स्वच्छ जल, शुद्ध हवा देने का वादा भी आपने पूरा नहीं किया। करप्शन मुक्त करने का वादा किया था, लेकिन आपके जितने भी एमएलए, एमपी, आप और आपके मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में ही जेल गए। बेल को क्लीन चीट बताकर आप आरोपों से बच नहीं सकते हैं। आज पूरी दिल्ली की जनता कूड़े से परेशान है। दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वादा भी किया था, लेकिन खिलाड़ी आज भी उसे खोज रहे हैं।
Delhi Elections 2025 : सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या हो रही कम
इस दौरान केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या लगातार कम हो रही है। दिल्ली में विश्व स्तरीय ड्रेनेज सिस्टम बनाने का ऐलान किया था, लेकिन जरा दिल्लीवालों को बता दो तो कि आखिर बना कहा है। दलित मुख्यमंत्री का भी वादा किया था, लेकिन 10 साल बाद भी ये वादा पूरा नहीं किया। दिल्ली में कभी भी करप्शन का लेवल इतना बड़ा नहीं हुआ जितना इनके शासन में हुआ।
गौरतलब है कि इससे पहले 7 जनवरी को भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने किया था।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-elections-2025-bjp-leader-who-reached-yamuna-river-dipped-kejriwal/



