Delhi Elections 2025 : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव जीत रही है। बीजेपी हमें रोकने की साजिश कर रही हैं, लेकिन वह कभी कामयाब नहीं होंगी। बीजेपी ने दिल्ली के लोगों के खिलाफ उनकी जिंदगी दूभर करने के लिए कई तरह के षड्यंत्र रचे हैं। वह समय-समय पर दिल्ली सरकार के कामों को रोकती रही है।
Delhi Elections 2025 : आतिशी को किया जाएगा गिरफ्तार
केंजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘ईडी और सीबीआई की मीटिंग हुई है। इन्होंने कहा है कि कुछ भी कर के आतिशी को गिरफ्तार किया जाए। सब पर छापेमारी करवाई जाएगी। इसका मकसद चुनाव प्रचार को रोकना है। आतिशी जी के खिलाफ ट्रांसपोर्ट विभाग में कोई फर्जी केस तैयार किए जा रहे हैं।’ आप संयोजक ने पार्टी उम्मीदवारों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने काम पर वोट मांगिए, केवल जेल डालने और गाली देने से जनता वोट नहीं देती है। हमारी सरकार ने दिल्लीवालों का कोई भी काम रुकने नहीं दिया है। ऐसे-ऐसे काम दिल्ली के अंदर किए गए हैं जो इस देश ने पिछले 75 सालों में देखे नहीं गए। सभी काम करवाए गए। जब उनके (बीजेपी) के सारे षड्यंत्र फेल हो गए, तो उन्होंने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं, मंत्रियों को जेल भेजने का काम शुरू किया। उसके बावजूद भी काम नहीं रुके और दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है कि बीजेपी जीत रही है।
Delhi Elections 2025 : केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को दिखने लगा है कि दिल्ली में उनकी ऐतिहासिक हार होने वाली है। उनके साथ एलजी, सांसद और थे। दिल्ली में उन्होंने क्या काम किया वो बता नहीं पा रहे हैं। उनके पास कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है। सिर्फ अरविंद केजरीवाल को गालियां दे रहे हैं। हमारी सरकार ने बिजली फ्री की, पानी दिया, महिला बस यात्रा मुफ्त की। आने वाले समय में 2100 रुपए महिलाओं को देंगे। हम काम पर वोट मांग रहे हैं, वो गलियों पर वोट मांग रहे हैं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-elections-2025-this-has-been-amazing-the-promise-of-giving-rs-2100-to-women-turned-out-to-be-false/



