Delhi Elections 2025 : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने बीते दिन मंगलवार को तारीखों का एलान करते हुए बताया कि एक चरण में मतदान 5 फरवरी को होगा। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। लेकिन खास बात ये थी कि चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही सभी पार्टियां नई-नई योजनाओं का ऐलान कर जनता का दिल जीत रही थी। हालांकि इसमें BJP का नाम शामिल नहीं है। क्योंकि BJP अभी तक केवल दिल्ली में बीते 10 सालों से राज कर रही AAP पार्टी की कमियां ही जनता को गिनाने में लगी है। राजनीति गलियारे में चर्चा है कि BJP जल्द ही दिल्ली की जनत के लिए कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। इस बीच आज बुधवार को आप पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह पत्रकारों से साथ सीएम हाउस जा पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने सीएम हाउस के बाहर ही रोक लिया। इस दौरान आप नेताओं की पुलिस से बहस हो गई और वह सीएम आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
Delhi Elections 2025 : संजय सिंह ने दागे सवाल
इस दौरान संजय सिंह ने पुलिस से सवाल किया है कि दो लोगों के लिए इतनी पुलिस क्यों है ? किस नियम के तहत मेरा रास्ता रोका जा रहा है ? साथ ही संजय सिंह ने कहा कि मैं 10 मिनट तक सीएम आवास के बाहर बैठकर इंतजार करूंगा। बीजेपी सीएम आवास को खुलवाए और जनता को स्विमिंग पूल, बार, सोने का टॉयलेट दिखाए। हम आतंकी नहीं फिर हमें क्यों रोका जा रहा है। संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का झूठ सामने आ गया है, किसके कहने पर पुलिस तैनात की गई।
वहीं दूसरी तरफ आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के सीएम आवास की चाबी बीजेपी के पास है, लेकिन बीजेपी चाबी नहीं दे रही क्योंकि आवास की चाबी खुलते ही बीजेपी की पोल खुल जाएगी।
Delhi Elections 2025 : सौरभ भारद्वाज किया था CM हाउस जाने का दावा
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम हाउस जाने की वजह बताते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज 11 बजे हम 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर जाएंगे और आप लोगों के साथ ढूंढने की कोशिश करेंगे कि वो आलीशान स्विमिंग पूल 6 फ्लैग स्टाफ रोड पर कहां है, सोने के कमोड कहां हैं? पूल कहां है? बार कहां है ? सीएम हाउस में जाकर वहां कि चीजों को देखने के साथ-साथ हम पीएम हाउस में जाकर देखेंगे कि पीएम हाउस में क्या-क्या सुविधाएं हैं? दिल्ली का मुख्यमंत्री आवास और पीएम आवास दोनों कोविड-19 के समय में बनना शुरू हुए। दोनों आवास जनता के टैक्स के पैसे से बने हैं।
ये भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-election-date-news-voting-will-be-held-on-5th-february-results-will-come-on-8th-february/



