Delhi Assembly Election : दिल्ली में अगले साल फरवरी के महीने में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का भले ही अभी ऐलान न हुआ हो लेकिन यहां राजनीतिक हलचल तेज देखने को मिल रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि दिल्ली में चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं हो रही है। दिल्ली में वह अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।
गौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर चर्चा तेज थी। लेकिन आज यानी बुधवार को समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए दावा किया था कि दिल्ली चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। गठबंधन के तहत कांग्रेस को 15 सीटें दी जा सकती है जबकि इंडिया गठबंधन के अन्य दलों को 1 या 2 सीटें दी जा सकती है, शेष सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। हालांकि ANI की ओर से सूत्रों के हवाले से किए गए दावे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद ही जवाब देते हुए खंडन कर दिया।

Delhi Assembly Election : केजरीवाल ने ANI के पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा कि “आम आदमी पार्टी दिल्ली में इस चुनाव में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन को कोई संभावना नहीं दिख रही है।”
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-assembly-election-aimim-gave-ticket-to-delhi-riots-accused-tahir-hussain/



