Arvind Kejriwal News : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज यानी बुधवार को नई दिल्ली सीट से नॉमिनेशन फाइल कर दी है। किनॉमिनेशन से पहले उन्होंने वाल्मीकि मंदिर में पूजा करने के बाद हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भगवान मेरे साथ है। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के साथ रैली करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
Arvind Kejriwal News : नामांकन दाखिल करने के बाद क्या बोले केजरीवाल ?
नामांकन दाखिल करने के बाद केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘मैं दिल्ली के लोगों को कहना चाहूंगा कि काम के लिए वोट दीजिएगा। एक तरफ काम करने वाली पार्टी है और दूसरी ओर गाली-गलौज वाली पार्टी है। हम इस बात पर चुनाव लड़ रहे हैं कि पिछले 10 सालों में क्या काम हुआ है।

Arvind Kejriwal News : 23 फरवरी को खत्म होगा कार्यकाल
आपको बता दें भाजपा ने पूर्व CM केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व CM केजरीवाल का सामना दो दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों से होगा। प्रवेश वर्मा पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं, वहीं संदीप दीक्षित पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-elections-2025-when-i-speak-on-rahul-bjp-responds-jugalbandi-between-the-two-kejriwal/



